IMG 20251231 100334 पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पति की हत्या की Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में एक पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। जिले के लूणकरणसर में घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक अपने ससुराल में रहता था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को डिटेन किया है।

पुलिस, मौत के कारणों की जांच की जा रही है। हंसेरा गांव में सोमवार रात को हुई इस घटना में श्रीडूंगरगढ़ के कुंतासर निवासी मूलाराम (50) पुत्र हिराराम पिछले कुछ समय से अपने ससुराल में घर-जमाई के रूप में रह रहा था। सोमवार रात करीब 9 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मूलाराम के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आरोपी पक्ष ही अस्पताल लेक र पहुंचा।

मारपीट के बाद घायल मूलाराम को आरोपी पक्ष ही हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मृतक की पत्नी विद्या देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के आने, उनके बयान दर्ज होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share This News