IMG 20260629 234235 इलेक्ट्रिक वाहनों में अब नहीं लगेगी आग, नई बैटरी 150 डिग्री तापमान पर भी दौड़ेगी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बदलते दौर में अब नई तकनीक पर आधारित प्रोडक्ट बाज़ार में आ रहे है। डीजल और पेट्रोल से चलने वाली पारंपरिक कार को टाटा-बॉय-बॉय कहने की सोच रहे हैं, लेकिन बैटरी से संचालित होने वाली कारों में आगजनी और विस्फोट की खबरें आपके कदम को रोक रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वैज्ञानिकों ने एक नई लीथियम-आयन बैटरी (Lithium-Ion Battery) विकसित करने में सफलता पाई है, जो ऐसी दुर्घटनाओं को रोक सकती हैं. यह नई बैटरी पारंपरिक बैटरियों से अधिक तामपान झेलने का वादा करती हैं और निकट भविष्य बाजार में उपलब्ध होंगी। सेरमिक बेस्ड लिथियम-आयन बैटरी (Ceramic-Based Lithium-Ion Battery) विकसित करने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि नई विकसित फायर प्रूफ बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन का ज्यादा तापमान झेलने में सक्षम हैं, जिससे आगजनी और विस्फोट की संभावना कम हैं. यह पारंपरिक बैटरी की तुलना में EV वाहन को अधिक सुरक्षा प्रदान करती है.लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ-साथ स्मार्टफोन, घड़ी और मेडिकल इम्प्लांट जैसे गैजेट्स में बड़े पैमाने पर हो रहे हैं. चूंकि इन बैटरियों की साइज़ एक हद से ज़्यादा कम करना मुश्किल होता है और इससे जुड़ी सुरक्षा चिंताएं भी बड़ी होती हैं, क्योंकि लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट में रिसाव और उसके क्षतिग्रस्त होने पर वाहन में आगजनी का खतरा हमेशा बना रहता है।

पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरी के जोखिम को देखते हुए सिंहुआ यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इसे चैलेंज की तरह लिया.उन्होंने तय किया कि एक ऐसी बैटरी विकसित करेंगे, जो साइज़ में छोटी होने के साथ अधिक एनर्जी डेंसिटी वाली हो और मुश्किल हालात में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित हो. उनका दावा है कि विकसित नई सिरेमिक लिथियम-आयन माइक्रो-बैटरी 150 डिग्री सेल्सियम तक के तापमान पर भी काम करने का वादा करती है।


Share This News