IMG 20260629 234235 कांग्रेस ने किया घेराव, डूडी जिंदाबाद के क्यों लगे नारे! डोटासरा ने कृषि मंत्री पर जड़े आरोप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली सहित अनेक नेताओं की अगुवाई में घेराव किया गया। पीबीएम अस्पताल सुधार आन्दोलन, प्रसूताओं की मौत और अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस की ओर से कर्मचारी मैदान में घेराव प्रदर्शन जनसभा रखी गई। जिसमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित जिले के कांग्रेस के नेतागण व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बाद में कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया गया। इसमे कांग्रेसजनों ने बैरिके ट्स पर चढ़कर सरकार व जिला प्रशासन की नाकामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

1004393209 कांग्रेस ने किया घेराव, डूडी जिंदाबाद के क्यों लगे नारे! डोटासरा ने कृषि मंत्री पर जड़े आरोप Rajasthan News Portal राजस्थान

इससे पहले सभा के दौरान जब गोविंद राम मेघवाल ने संबोधन चालू किया तो रामेश्वर डूडी जिंदाबाद के नारे लगे तो डोटासरा ने माइक लेकर मोर्चा संभाला। बाद में गोविंदराम ने भाषण पूरा किया। अपने भाषण में डोटासरा ने कृषि मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए भ्रस्टाचार के आरोप लगाए। डोटासरा ने कहा कि इस सरकार में पूरी दाल ही काली है। घेराव के बीच पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। प्रदर्शन के चलते भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था।

परिसर के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल, आरएसी और स्पेशल पुलिस फोर्स तैनात रही। बैरिकेडिंग के साथ वाटर कैनन और आंसू गैस छोडऩे वाली मशीन भी लगाई गई थी। इससे पहले कर्मचारी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री वसु ंधरा राजे की योजनाओं के नाम तक पसंद नहीं हैं। उन्होंने प्रसूताओं को कथित रूप से पानी के इंजेक्शन लगाए जाने के मामले को “मर्डर” बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। डोटासरा ने कहा कि पीबीएम के हालात पर भाजपाईयों की चुप्पी शर्मनाक बात है।

प्रसूताओं को लेकर जिस प्रकार चिकित्सा मंत्री बयानबाजी कर रहे है। ऐसा लगता है कि उनकी मानवीयता खत्म हो चुकी है।


Share This News