ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 36 इन दो मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र निरस्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर में दो मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र निरस्त किये गए है।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने अनियमितताएं बरतने पर दो मेडिकल स्टोर धारकों के अनुज्ञापत्र निरस्त कर दिए हैं। अम्बेडकर सर्किल स्थित पारख मेडिकोज, मीना मेन्शन तथा गंगाशहर स्थित राजकीय अस्पताल के पास सरोज मेडिकल स्टोर एण्ड जनरल स्टोर की जांच के दौरान विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं प्रमाणित पाई गई थी, जिस पर संबंधित फर्म का अनुज्ञापन पत्र निरस्त कर दिया गया।
मुटनेजा ने बताया कि पारख मेडिकोज,मीना मेन्शन के निरीक्षण के दौरान विक्रय बिल बुक में डुप्लीकेट बिलों की प्रति मूल की हूबहू नहीं पाई गई। रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट  अनुपस्थित मिला, अनुसूची एच-1 मांगने पर उसे प्रस्तुत नहीं करने, अंतिम विक्रय बिल 7 जनवरी 2020 का मिलना, बिल क्रोनोलोजिकल आॅर्डर में संधारित नहीं करने आदि की अनियमितता मिली। इसी प्रकार से सरोज मेडिकल स्टोर एण्ड जनरल स्टोर के निरीक्षण के दौरान पुस्तिका का संधारण नहीं होना, रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट का नहीं मिलना, अनुसूची एच-1मांगने पर उसे प्रस्तुत नहीं करना, अंतिम विक्रय बिल 7 फरवरी 2020 का मिलना आदि की अनियमतताए पाई गई थी। दोनों ही फर्मों में ये कमियों मिलने पर उनके अनुपापत्रों को निरस्त कर दिया हैं।


Share This News