ताजा खबरे
IMG 20260517 WA0012 1536x1152 1 राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के दो फाड़ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) को लेकर खबर आई। बीकानेर के वार्षिक अधिवेशन में आज संगठन के दो फाड़ हो गए। वर्तमान जिला कार्यकारिणी द्वारा पांच ब्लॉक में निर्वाचन के बिना ही प्रदेश पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी को बुलाकर मनमर्जी से अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करवाने के विरोध में पांच ब्लॉक द्वारा चुनाव का बहिष्कार करते हुए संघर्ष समिति के गठन का ऐलान किया। पक्षपातपूर्ण तरीके एवं मनमाने ढंग से किए जाने वाले चुनाव का सैंकड़ों शिक्षकों ने बहिष्कार कर दिया तथा हल्दीराम महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय सूरसागर में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पांचों ब्लॉक के प्रतिनिधियों तथा सैंकड़ों शिक्षकों ने मिलकर संघर्ष समिति का गठन किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता भंवरलाल पोटलिया, शिवशंकर गोदारा, आदूराम मेघवाल, बालाराम मेघवाल, कोजाराम सियाग, महेन्द्र पाल भंवरिया, राजेश तर्ड, नोखा उपशाखा अध्यक्ष हारुन कुरैशी, नोखा मंत्री मालचंद भार्गव, पांचू अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, पांचू उपशाखा मंत्री भैराराम, बीकानेर देहात अध्यक्ष गणेश चौधरी, बीकानेर देहात मंत्री सोहनलाल कुकणा,खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष अमित बिश्नोई खाजूवाला ब्लॉक मंत्री जसविंदर सिंह, डूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हरीराम सहू, डूंगरगढ़ ब्लॉक मंत्री दानाराम डेलू, हेमेंद्र बाना, राजेश झुरिया, कैलाश सियाग, धुड़ाराम सोनी,देवकिशन जाखड़, राजेन्द्र घिंटाला, सीताराम सिद्ध ,प्रदीप बिजारणियां, सुनील फुलवारियां, राजूराम सोलंकी, मांगीलाल सुथार, रणजीत शर्मा, प्रवीण सिंह, राजाराम भाम्भू, प्रेमाराम खालियां, श्रवण नाई, चिमनाराम सिला, ओमप्रकाश सारण,भरता राम सिद्धू, सुरेन्द्र पड़िहार, सहित सैकड़ो शिक्षकों ने मिलकर संघर्ष समिति का गठन कर शिक्षक -शिक्षार्थी हित में संघर्ष रत रहने का आह्वान किया।


Share This News