ताजा खबरे
स्वामी आरएन ग्लोबल स्कूल में छाई हर्ष की लहरनव निर्मित अस्पताल मेडिसिन विंग को चालू करवाने हेतु ज्ञापन सौंपाउद्योग संघ के प्रतिनिधि जयपुर में मिले रीको अध्यक्ष से, इन मुद्दों को रखा‘समग्र विकास ग्रीष्मकालीन शिविर निःशुल्क’ के पोस्टर का विमोचनखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने खाजूवाला में एनएफएसए लाभार्थियों से किया संवादबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने तान्या सावनसुखा को “राइजिंग स्टार ऑफ बीकानेर” उपाधि से अलंकृत कियाएमजीएसयू में भारतीय खेल प्राधिकरण का एक्सीलेंस सेन्टर स्थापित होगा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के विशेष प्रयासनेहा को डॉक्टरेट की उपाधिशनि शिंगणापुर धाम में अनुष्ठान कलमहिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया, चिकित्सक हैरान
IMG 20260515 215950 नव निर्मित अस्पताल मेडिसिन विंग को चालू करवाने हेतु ज्ञापन सौंपा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर जिला कांग्रेसजनो ने आज बीकानेर में नव निर्मित अस्पताल मेडिसिन विंग को चालू करवाने हेतु ज्ञापन दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत ने कहा कि भामाशाह मुंधडा परिवार ने करोड़ों रुपए खर्च कर आम जनता को सुलभ इलाज मिले इसके लिए आधुनिक तकनीक से युक्त मेडिसिन विंग का निर्माण करवाया इसके बाद भी लगभग लंबे समय से जनता के लिए नहीं खोलना सरकार की उदासीनता है मेडिसिन विंग को तुरंत जनता के लिए खोला जाए अन्यथा कांग्रेस सड़को पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि अस्पताल आमजनता को राहत देने के लिए होता है। बीमार जनता हेतु भामाशाह करोड़ो खर्च करते है किंतु चालू ना करने से जनता की तकलीफ बढ़ती है घटती नहीं इसलिए मेडिसिन विंग को अतिशीघ्र चालू करे ।अन्यथा सड़को पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माशूक अहमद, टिंकू भाटी, दिलीप बांठिया, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, इंटक प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र देवड़ा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, खेलकूद प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव शलिना खान, महासचिव जावेद पढ़िहार,विक्की चड्ढा, राहुल जादूसंगत, रामनाथ आचार्य, धनसुख आचार्य, मेक्स नायक, अब्दुल सतार खान सहित कांग्रेस जन मौजूद थे.


Share This News