IMG 20260417 085629 नहरबंदी: बीकानेर, चूरू जोधपुर में इस दिन पहुंचेगा पानी Rajasthan News Portal राजस्थान, बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अनेक जिलों के घरों में पानी पहुंचने के लिए अभी दो तीन और इंतज़ार करना पड़ेगा। हालांकि पानी तेज गति से आगे बढ़ रहा लेकिन सैंकड़ो किमी की दूरी तय करने व शोधन की प्रक्रिया से चलने में समय लग रहा है। जानकारी में रहे कि पंजाब के हरिके बैराज से इंदिरा गांधी नहर में पानी छोड़ा जा चुका है। नहरबंदी समाप्त होने के बाद, पानी राजस्थान बॉर्डर में प्रवेश कर चुका है और मसीतावाली हेड (हनुमानगढ़) के रास्ते आगे बढ़ रहा है। बीकानेर, जोधपुर और अन्य क्षेत्रों में इसके 18 से 21 मई के बीच पूरी तरह पहुंचने की संभावना है। यानी 18 मई के बाद ही इंतज़ार की घड़ियां समाप्त होगी। वर्तमान में मसीतावाली हेड (राजस्थान बॉर्डर/हनुमानगढ़): पानी नहर से छोड़ा जा चुका, यह राजस्थान के प्रवेश द्वार और मुख्य बिंदु (मसीतावाली हेड) से निकल रहा है। जिलेवार हालात की बात करें तो बीकानेर संभाग के सभी जिलों में पानी के 18-19 मई तक बिरधवाल हेड पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद इसे कंवरसेन लिफ्ट नहर के जरिए बीकानेर भेजा जाएगा। बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पानी पहुंचने के बाद नियमित जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। जबकि चूरू और आसपास के क्षेत्र: 17-18 मई तक पानी कर्मसाना पहुंचने की संभावना है, और चूरू, तारानगर और सादुलपुर तहसीलों को 20 मई तक पानी मिलने की उम्मीद बन तही है। इसके अलावा जोधपुर संभाग: जोधपुर (कायलाना और अन्य) नहर का पानी 20 से 21 मई के बीच पहुंचने की संभावना है।


Share This News