ताजा खबरे
श्री शिवकिशन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को समर्पित रहेगा अभियानबिजली बन्द रहेगीनवाह्न पारायण पाठ की शुरुआत शोभायात्रा से, साड़ी वितरण हुआखाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा करेंगे एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद, सुनेंगे आमजन की समस्याएंकेंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया अत्याधुनिक एचडीआर ब्रैकीथेरेपी सुविधा का शुभारंभकूडो नेशनल चैंपियनशिप कप में बीकानेर के खिलाड़ी भाग लेने पुणे जायेंगेपीएम मोदी की अपील का देशभर में असर: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ऑटो में पहुंचे, इन राज्यों में भी कटौतीदेश -दुनिया पर नज़र, इन राज्यों में वर्क फ्रॉम होम शुरूबीकानेर परकोटे में होगा ‘रम्मत महोत्सव’, रायसर बनेगा हब, श्री लक्ष्मीनाथ जी सहित इन मन्दिरों पर करोड़ों खर्च होंगेसीबीएसई बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में सिंथेसिस के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
IMG 20241023 101608 2 खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा करेंगे एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद, सुनेंगे आमजन की समस्याएं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहल पर शुक्रवार को खाजूवाला की जाट धर्मशाला में दोपहर 12 से 2 बजे तक लाभार्थी सम्मेलन आयोजित होगा। इस दौरान श्री गोदारा, एनएफएसए के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। वहीं दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक जनसुनवाई होगी।

खाद्य मंत्री ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर नहरी क्षेत्र से संबधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नहर सुदृढ़ीकरण और खालो के रखरखाव के लिए पहली बार अनेक कार्य और घोषणाएं की गई हैं। किसानों को इनसे भी अवगत करवाया जाएगा। खाद्य मंत्री ने बताया कि लाभार्थी सम्मेलन की शुरुआत 15 अप्रैल को नोखा से की गई थी। जहां राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना योजना के लाभार्थियों ने अपने अनुभव बताए। उन्होंने बताया कि ऐसे सम्मेलन जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में क्रमवार किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा चलाया गया गिव अप अभियान, पूरे देश के लिए नजीर साबित हुआ। अभियान के तहत 82 लाख वास्तविक लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सका है। प्रदेश के इस अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई।


Share This News