ताजा खबरे
घर मे घुसकर महिलाओं ने महिला को पीटासमारोह में 14 महिलाओं का हुआ सम्मानअच्छे मॉनसून के संकेत, टिटहरी ने चार अंडे दिए, यह है मान्यताकेन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की बीकानेर को सौगात, जिले के 40 राजकीय विद्यालयों को मिलेंगे सवा करोड़ रुपए के स्मार्ट बोर्ड-फर्नीचरसम्मानित हुए विद्यार्थी एवं अभिभावकदिल ने फिर याद किया” कार्यक्रम में गूंजे नगमेदेशभर की अदालतों का डेटा अब एक ही जगह होगा उपलब्ध, सीजेआई सूर्यकांत ने शुरू की ‘वन केस वन डेटा’ पहलदेश :दुनिया, तेल कम्पनियों को 1 लाख करोड़ का घाटा !आसमान से बरसेंगे अंगारे, सुबह 11 से 4 बजे तक रहें सावधानमुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर बेकाबू कार से 3 घायल
IMG 20251231 100334 घर मे घुसकर महिलाओं ने महिला को पीटा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में लूणकरणसर तहसील के सेक्टर नंबर 3 में  सुबह एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार परिवादीया कमला देवी पत्नी मदननगर गोस्वामी ने लूणकरणसर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए चार महिलाओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि कमला देवी ने बताया कि उसका पति ट्रक चालक है और वह ट्रक लेकर गया हुआ था। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अमरचंद पारीक के परिवार के लोगों ने पुराने विवाद को लेकर उसके घर के बाहर आकर झगड़ा किया। परिवादीया ने बताया कि चार वर्ष पहले उसने अमरचंद के पुत्र भरताराम के खिलाफ उसने बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि अमरचंद की पत्नी कांतादेवी व गायत्री नाथ ने घर में घुसकर डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। बीच-बचाव के दौरान उसके हाथ में भी चोट आई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि बाद में शारदा देवी व मैना देवी नाथ भी घर में घुस गईं और चारों ने मिलकर मारपीट की। घटना के बाद महिला ने अपने पति को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


Share This News