ताजा खबरे
SAVE 20260509 184256 scaled रोडवेज बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित करें, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने की वार्ता Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। रोडवेज बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण एवं विकास को लेकर भाजपा नेताओं ने प्रमुख शासन सचिव से की मुलाकात

बीकानेर।आज बीकानेर सर्किट हाउस में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने प्रमुख शासन सचिव एवं राजस्थान रोडवेज चेयरमैन भवानी सिंह देथा से शिष्टाचार मुलाकात कर परिवहन विभाग एवं रोडवेज बस स्टैंड से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण, यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं में विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा रोडवेज बस स्टैंड का विकास रेलवे स्टेशन की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं के साथ किए जाने का प्रस्ताव रखा।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि बीकानेर रोडवेज बस स्टैंड पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन रहता है, ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड का आधुनिक एवं व्यवस्थित विकास होने से आमजन को राहत मिलेगी तथा शहर की छवि भी बेहतर होगी।

प्रमुख शासन सचिव एवं रोडवेज चेयरमैन भवानी सिंह देथा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रस्तुत सुझावों एवं प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण एवं आईटी जिला संयोजक सुरेंद्र स्वामी भी उपस्थित रहे।


Share This News