IMG 20241023 101608 राजस्थान के इन जिलों में मौसम रहेगा खराब, अन्य जिलों में हीट वेव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान प्रदेश में दो दिन मौसम के अनेक रंग देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और कोटा जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. साथ ही धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. शाम ढलने के बाद मौसम में अचानक बदलाव होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। जबकि प्रदेश के बाकी जिलों में किसी बड़े मौसम अलर्ट की चेतावनी जारी नहीं की गई है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, जैसलमेर और बाड़मेर समेत अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य बना हुआ है। गर्म हवाओं का असर जारी रह सकता है।


Share This News