ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20241023 101608 1 जिला अस्पताल में बनेंगे स्त्री और प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम और 4 कॉटेज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विधायक श्री जेठानंद व्यास की अभिशंसा पर डीएमएफटी से जारी हुई स्वीकृति।

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास की अभिशंसा पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) द्वारा राजकीय एसडीएम जिला चिकित्सालय में स्त्री और प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम और 4 कॉटेज निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।

विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बताया कि जिला अस्पताल की सुविधाओं के विकास के लिए सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी श्रृंखला में डीएमएफटी की बैठक में इस बारे में प्रस्ताव और अभिशंसा की गई थी। जिला परिषद द्वारा इसकी स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से इसका निर्माण कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में यह कार्य होने से शहरी क्षेत्र की प्रसूताओं को सहूलियत होगी तथा उन्हें उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी तथा पीबीएम अस्पताल का भार भी कम होगा।


Share This News