ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260410 150305 बीकानेर में दो कार व बाइक में भिड़ंत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के सर्किट हाउस के पास व्यस्ततम मार्ग पर चर्च के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो कार और एक बाइक आपस में टकरा गईं। गनीमत यह रही कि हादसा बड़ा होने के बावजूद कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, हालांकि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, एक अल्टो कार चला रही महिला ड्राइवर फोन पर बात करते हुए अचानक गलत साइड में आ गई, जहां सामने से आ रही HR नंबर की कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

इस टक्कर के चलते पीछे चल रही एक बाइक भी दोनों वाहनों से भिड़ गई, जिससे बाइक सवार को चोटें आईं। वहीं, महिला चालक को भी हल्की चोटें बताई जा रही हैं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई।


Share This News