ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260404 202137 बीकानेर व्यापार मण्डल ने सुराणा एवं जोशी का अभिनंदन किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के प्रतिनिधिमण्डल ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत हुवे श्री मोहन जी सुराणा व बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष पद पर मनोनीत श्री विजय जी जोशी का साफा व दुप्पटा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने अपने सम्बोधन में कहा भाई मोहन जी सुराणा व विजय जोशी दोनों का स्वागत एवं अभिनंदन कर हमें गौरव की अनूभूति हो रही है मैं यह विश्वास दिलाता हूँ व्यापार एवं उद्योग जगत की समस्याओं के निस्तारण के लिए हम साथ मिलकर काम करेगें।

कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने श्री मोहन सुराणा जी को स्मृति चिन्ह् देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जुगल राठी ने कहा कि श्री मोहन जी सुराणा का प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनयन न केवल बीकानेर बल्कि पूरे राजस्थान के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने श्री विजय जी जोशी को स्मृति चिन्ह् देकर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विजय जी जोशी का अध्यक्ष पर मनोनयन व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर डॉ. कन्हैया कच्छावा द्वारा बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की गई साथ ही आगामी दिनांक 26 अप्रेल को आयोजित होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी व बैनर का विमोचन करवाया। बीकानेर व्यापार मण्डल उद्योग मण्डल के संचिव संजय जैन सांड, कमल बोथरा, भाजपा नेता मोहन जी सुराणा, वेदप्रकाश अग्रवाल, जनक प्रकाश जी हर्ष, प्रेम रतन जोशी ,ईमरान राठौड, भंवर सिंह राजपुरोहित, शंकर लाल अग्रवाल, बजरंग जी सेवग, विजय जोशी, उमेश सोलंकी, विष्णु सांखला, विमल पारीक,विजेन्द्र तावणिया, मनीष सेतिया, गोविन्द पारीक, चन्द्रशेखर राजपुरोहित, कान्तेश सत्याणी, प्रेम प्रकाश खत्री, पवन चांडक, विजय बाफना, सत्यनारायण सिंगोदिया, संदीप बुडानिया, तोलाराम चाण्डक, रतनलाल सोमाणी,जय नारायण डागा, राकेश जाझु, ओम प्रकाश गुर्जर उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन संजय जैन सांड ने किया ।


Share This News