IMG 20241023 101608 1 मकान की पहली मंजिल से गिरने से व्यक्ति की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के सोनी मोहल्ला में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मकान की पहली मंजिल से गिरने के कारण यह दुर्घटना हुई। इस संबंध में मृतक के पुत्र संजय कुमार सोनी ने नापासर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक अशोक कुमार की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। इसी के चलते अलसुबह वे अचानक पहली मंजिल से नीचे गिर गए।

हादसे के बाद परिजन उन्हें तुरंत संभाल नहीं सके और गिरने से गंभीर चोट लगने के कारण अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है।


Share This News