IMG 20241023 101608 1 करंट की चपेट में आने से तीन झुलसे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में करंट की चपेट में आने से तीन जने झुलस गए। झझु गांव में फ्यूज लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से दो महिलाओं से सहित तीन जनें झुलस गये। मामला जिले के कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के झझू रोही का है। जहां पर घर के लोग खेत में काम कर रहे थे। झझू निवासी मीरा देवी, पुष्पा देवी और जीवणराम नाइ झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल कोलायत लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।


Share This News