





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग कार्यालय में बीकानेर लोकसभा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र देओल को श्रद्धांजलि। शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा – “जनसेवा और सादगी उनके जीवन की पहचान थी”बीकानेर संभाग कार्यालय में भाजपा बीकानेर शहर द्वारा बीकानेर लोकसभा के पूर्व सांसद एवं प्रख्यात अभिनेता स्वर्गीय धर्मेंद्र देओल की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।





श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय धर्मेंद्र देओल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “स्वर्गीय धर्मेंद्र देओल जी केवल एक सफल अभिनेता और सांसद ही नहीं थे, बल्कि वे सादगी, संवेदनशीलता और आमजन से सीधे जुड़ाव के प्रतीक थे।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, स्वर्गीय धर्मेंद्र देओल के निजी सचिव रहे कमल व्यास एवं जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार ने संयुक्त रूप से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र देओल का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण था। सांसद रहते हुए उन्होंने बीकानेर के विकास, सड़क, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। सभा का संचालन श्याम सिंह हाड़ला ने किया ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, सोहन प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री तरुण स्वामी, सुनीता हटीला, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, किशन चौधरी, रामचंद्र सोनी, दुष्यंत तंवर, रघुवीर कुमावत, रामकुमार व्यास, संपत पारीक, सोहन चांवरिया, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, मुकेश सैनी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, देवरूप सिंह, अशोक मीणा, सांगीलाल गहलोत, हिमांशु टाक, जे.पी. व्यास, राजा सेवग, अजय खत्री, अनूप गहलोत, पुनीत शर्मा, केशव पारीक, ताराचंद गहलोत, सी आर चौधरी, भारती अरोड़ा, रमजान अब्बासी, संतोष आचार्य, मुकेश बन, हरीश भोजक, अशोक तिवाड़ी, गिरधारी सिंह, राजकुमार पारीक, राजा हसन, गजेन्द्र सिंह भाटी, अमर वर्मा, राजकुमार जीनगर, गंगादयाल खत्री, खेमंद्र जीनगर, राधा खत्री, चांद शेखावत, संगीता शेखावत, जसवंत सिंह सोलंकी, अरुण कुमार सोलंकी, राजकुमार मारु, धीरज पंडित, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारीयो ने स्वर्गीय सासंद धर्मेंद्र से जुड़े अपने किस्से साझा किए ।