ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20250527 111414 1 बीकानेर में 'हेरिटेज ठगी' ! 5 के पुराने नोट के बदले 21 लाख का झांसा? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए सरकार अनेक कार्यक्रम चला रही है वहीं ऑनलाइन ठग नए पैंतरे अपना रहे है। बीकानेर पांच रुपए का पुराना नोट दिखाओ और 21 लाख ले जाओज् जैसा झांसा देकर ठगी करनी शुरू कर रखी है। सोशल मीडिया और फ़ोन कॉल के माध्यम से ऐसा लालच देकर लोगों से ठगी कर रहे है। ताज़ा मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के रामस्वरूप नामक व्यक्ति के साथ ठगी होने का सामने आया है। रामस्वरूप के अनुसार उसकी एक रिश्तेदार पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। वह फेसबुक देख रहा था, तभी एक वीडियो उसके सामने आया। वीडियो में दावा किया गया कि पांच रुपए का पुराना नोट (जिस पर ट्रैक्टर का चित्र छपा हो) देने पर 10 से 11 लाख रुपए तुरंत मिल जाएंगे।रामस्वरूप के मन में लालच आ गया। उसने फेसबुक पोस्ट पर बताए अकाउंट पर संपर्क किया। इसके बाद शनिवार रात को उसके पास एक फ़ोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई से बोल रहा एजेंट बताया। कहा, कि यदि उसके पास ट्रैक्टर वाला पुराना पांच रुपए का नोट है तो बदले में 21 लाख रुपए दिए जाएंगे।ठग ने रामस्वरू से प्रक्रिया शुरू करने के लिए पहले 5 रुपए भेजने के लिए एक बारकोड भेजा। इसके बाद ठग ने कहा कि गाड़ी रुपए लेकर रवाना हो गई है, आपको रास्ते में मिल जाएगी। अगली सुबह फिर फोन आया कि गाड़ी लोकेशन आउट है, उसे ट्रैक करने के लिए 7500 रुपए और भेजने होंगे। रामस्वरूप ने फिर बातों में आकर रुपए भेज दिए। इसके बाद ठग ने मोबाइल नबर बंद कर दिया। साइबर पुलिस ने बताया कि इस तरह के झांसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोग जल्दी फंसते है। पुरानी मुद्रा या नोट या सिक्के आदि के बदले मोटी रकम देने के झांसे में नहीं पड़े।


Share This News