





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के जोड़बीड़ इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ट्रेन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम — सोयब, मोहम्मद जुनैद ख़ान मलंग बाबा और राजकुमार खड़गावत — एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। गंगाशहर थाना पुलिस के एएसआई गणेश अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरी जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।





फिलह