ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 सर्दी का सितम और तेज होगा, इन 5 जिलों में अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम का राजा कहे जाने वाले सर्दी के मौसम में राजस्थान के जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। सोमवार रात कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। हालांकि बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और फलोदी में अभी तापमान उतना नही गिरा है। लेकिन अन्य सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड हुआ। अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा और सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 4.9°C दर्ज हुआ। सीकर, फतेहपुर, झुंझुनूं, नागौर, अजमेर, टोंक और कोटा में कोल्ड-वेव का सबसे अधिक असर दिखाई दिया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1 से 6 डिग्री के आस-पास तक का विचलन देखने को मिल रहा है। विभाग ने झुंझुनू, कोटा, सीकर और टोंक में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में न्यूनतम तापमान में एक सप्ताह में 3 से 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। 


Share This News