ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20251107 WA0040 लक्ष्मीनाथ पार्क की टूटी दीवार से कभी भी हो सकता है हादसा! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News


Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले लक्ष्मीनाथ मंदिर पार्क में 2 माह पूर्व गिरी दीवार अब ठीक नही हुई है। दीवार टूटे हुए 2 माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक किसी भी प्रकार की मरम्मत कार्यवाही शुरू नहीं की गई है। टूटी दीवार जलदाय विभाग की पानी की टंकी के पास वाले हिस्से में स्थित थी। दीवार गिरने के साथ ही आसपास की जमीन भी धीरे-धीरे धंसने लगी है। पानी के रिसाव के चलते यह धंसान अब और तेज़ हो रही है। दीवार गिरने के दौरान कई पेड़ जड़ों सहित उखड़ गए, जिससे पार्क की हरियाली को भी नुकसान पहुंचा है। लक्ष्मीनाथ भ्रमण पथ रोजाना सैकड़ों श्रद्धालुओं और सैर करने वालों के लिए मुख्य स्थल है, ऐसे में दीवार का यूं ही टूटा रहना किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

पार्क की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर भ्रमण पथ समिति के सदस्यों ने विधायक जेठानंद व्यास को भी इस संबंध में जानकारी दी थी और दीवार की शीघ्र मरम्मत की मांग रखी थी, परंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विधायक से मांग की है कि गिर चुकी दीवार की तत्काल मरम्मत करवाकर आसपास की कमजोर दीवारों का भी निरीक्षण किया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Share This News