





Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मांड कोकिला पद्मश्री अल्लाह जिलाई की 33 वी पुण्यतिथि आज (सोमवार को) – मांड गीतों पर चर्चा और मजार पर कुरानखानी, पुष्पांजलि होगी।
अल्लाह जिलाई बाई मांड गायिकी प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ0 अजीज अहमद सुलेमानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजित होने वाले इस समारोह में जयनारायण व्यास कॉलोनी में पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई को खिराजे अकीदत पेश के साथ उनके गीतों पर चर्चा होगी।





इस अवसर पर कथाकार राजेंद्र जोशी, कथाकार राजाराम स्वर्णकार, डॉ एमएम बागड़ी, डॉ हनुमान सिंह कसवां, लेखक अशफाक कादरी, सहित परिवार के सदस्य शामिल थे।
अल्लाह जिलाई बाई के गीतों पर होगी चर्चा
अल्लाह जिलाई बाई मांड गायकी प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ अजीज अहमद सुलेमानी बताया कि सोमवार को पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई की 33 वी पुण्यतिथि पर बड़े कब्रिस्तान में अल्लाह जिलाई बाई के मजार पर कुरआनखानी और पुष्पांजलि होगी। इससे पूर्व सुबह 11 बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी में अल्लाह जिलाई बाई को श्रद्धांजलि एवं गीतों पर चर्चा होगी, जिसमें देश विदेश के मांड प्रेमी और ऑनलाइन शामिल होंगे ।