ताजा खबरे
बीकानेर : नोटों की मालाओं से सजाया मंदिरचुनाव : दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान, 6 नगर पालिकाओं में वरिष्ठ नागरिकों में दिखा उत्साहबैंकों में एक दिवसीय हड़ताल, 20 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित30 हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात, अभेद्य किला बनी राजधानीचुनाव : देशनोक में 102 वर्ष की महिला ने डाला वोट, लूनकरणसर में सुबह से मतदान के लिए कतारेंचुनाव : बीकानेर की छह नगर पालिकाओं के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग… तभी कार्मिक को ड्यूटी पर माना जाएगाबिजली रहेगी बन्द, इतने घंटे असररामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकररामदेवरा भक्तों के सेवाकार्य हेतु भल्ला फाउंडेशन का सेवा जत्था शुक्रवार को रवाना होगाबीकानेर की छह नगर पालिका के लिए मतदान शुक्रवार को, कल नोखा, देशनोक समेत इन पालिकाओं में रहेगी गहमागहमी
IMG 20251102 WA0014 दुबई में सम्मान, जिला उद्योग संघ ने जताई प्रसन्नता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि दुबई के जे डब्ल्यू मेरियट मारकिस होटल 01 नवंबर 2025 को आयोजित भारतीय तिलहन एवं उत्पाद निर्यात संवर्धन परिषद की प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक तिलहन सम्मेलन में बीकानेर जिला उद्योग संघ की सदस्य इकाई मारूति उद्योग नोखा को छिलके सहित मूंगफली का सर्वाधिक निर्यात श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लगातार चौथे वर्ष सम्मानित किया गया है |

यह पुरस्कार न केवल कंपनी की मेहनत, गुणवत्ता और निरंतर नवाचार का प्रतीक है, बल्कि यह भारत के कृषि उत्पादों को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने का प्रमाण भी है । मारुती उद्योग के निदेशक श्री राजेश झंवर ने बताया कि यह सम्मान हमारे सभी किसानों, कर्मचारियों, व्यावसायिक सहयोगियों और शुभचिंतकों के अथक प्रयासों का परिणाम है । मारुती उद्योग मोहनलाल सत्यनारायण झंवर, नोखा ग्रुप से संबद्ध है । हमारे इसी समूह की अन्य इकाइयाँ बालाजी उद्योग तथा मुरली फ्लोर मिल्स भी स्थानीय कृषि उत्पादों का निर्यात कर रही हैं । इन इकाइयों के निरंतर प्रयासों से नोखा, बीकानेर क्षेत्र को कृषि और कृषि-आधारित उद्योगों के क्षेत्र में नई पहचान प्राप्त हो रही है ।

गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, पारदर्शी व्यापार नीति और किसानों के साथ मजबूत संबंधों के चलते आज हमारा मोहनलाल सत्यनारायण झंवर, नोखा ग्रुप अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक विश्वसनीय नाम बन चुका है । आपको बता दें कि इस सम्मेलन में भारत सहित विश्वभर के अनेक देशों के प्रतिनिधि, तेल बीज निर्यातक और कृषि उत्पाद विशेषज्ञ शामिल हुए । सभी ने भारतीय मूंगफली के निर्यात में मारुती उद्योग द्वारा स्थापित किए गए मानकों की सराहना की ।


Share This News