ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20251026 174350 पुष्कर पहुंची 'नगीना' घोड़ी की कीमत 1 करोड़, डाइट भी गजब की Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पर्यटकों के पसंदीदा स्थल पुष्कर में इन दिनों पशु मेला की धूम है। यहां देशी व विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्या में पहुंचे है। मेले में एक घोड़ी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस घोड़ी का नाम नगीना है और उसकी ऊंचाई 63.5 इंच है। ये घोड़ी अभी केवल 31 महीने की है लेकिन इसकी कीमत पूरे मेले में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपए है। ये घोड़ी पंजाब बठिंडा से आई है।

इस बारे में घोड़ी मालिक गौरावाई ने बताया कि वह भटिंडा से पिछले 15 वर्षों से लगातार पुष्कर मेला में आ रहे हैं। इस बार पुष्कर मेला में 30 अश्व लेकर आए हैं। सभी एक से एक उम्दा नस्ल के हैं। नगीना घोड़ी मारवाड़ी नस्ल की है। नगीना नाम की ये घोड़ी पंजाब के अंतरराष्ट्रीय अश्व शो में पांच बार विजेता रह चुकी है। इसकी ऊंचाई 63.5 इंच है।

नगीना की उम्र महज 31 माह ही है। अब तक इस घोड़ी की कीमत 55 लाख रुपए लग चुकी है लेकिन घोड़ी मालिक गौरावाई इसे इतने कम दाम में बेचने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि वह एक करोड़ रुपए से कम में नगीना को नहीं बेचेंगे। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इसका ग्राहक भी आ जाएगा।

घोड़ी मालिक गौरावाई ने बताया है कि नगीना के पिता का नाम दिलबाग और दादा का नाम काला कांटा है। गौरावाई ने नगीना के भोजन के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि नगीना की डाइट बैलेंस है जिसमें चना, सोयाबीन, कैल्शियम, विटामिन, जिंक, कॉपर आदि सभी का मिश्रण उबाल कर खिलाया जाता है।

इस बारे में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर सुनील घीया ने बताया कि अभी तक मेले में आने वाले पशुपालकों के लिए ऑनलाइन स्थान मुहैया करवाया गया है। लाइट और पानी की व्यवस्था राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी को निशुल्क दी जा रही है। चिकित्सा सुविधा भी निशुल्क है। अब तक हजारों पशु, मेले में पहुंच चुके हैं, जिसमें ऊंट वंश, गऊ वंश, अश्व वंश आदि शामिल 


Share This News