ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
IMG 20241023 101608 गर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में इन दिनों हल्की बारिश व ओले गिरने से मौसम बदला हुआ है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। तीन दिनों में राज्य के अनेक जिलों में दोपहर बाद बादल छाने, आंधी चलने और बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से 1 मई के बीच हीटवेव से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान कई जिलों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। राज्य में कोटा और जोधपुर में भी तापमान पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है। रविवार को राज्य के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। बीकानेर के मूंडसर हेमासर, और बेनीसर गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे गर्मी का असर कुछ कम हुआ। श्रीगंगानगर के घड़साना क्षेत्र में भी ओलावृष्टि देखने को मिली। अनूपगढ़ में भी ओले बारिश हुई। जैसलमेर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दिनों में पारा 45 पार रहेगा।


Share This News