ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20210221 WA0139 पांच विभूतियों ने देह दान का संकल्प लिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के उपाध्यक्ष कमल राठी एवं सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया की क्लब द्वारा गत कुछ महीनों से अनेक जागरूकता अभियान के तहत समाज में अनेक मुद्दों पर जागृति लाने हेतु निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं, इसी कड़ी में आज क्लब सदस्यों की प्रेरणा से 5 विभूतियों द्वारा मरणोप्रांत देहदान करने हेतु संकल्प लिया गया है।

क्लब सदस्य गौरव चौधरी एवं योगी बागड़ी ने बताया की मोटिवेशनल गुरु रोटेरियन किशोर सिंह राजपुरोहित, रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा, रोटेरियन श्रीमती लता मुंधड़ा, मुस्कान दरगड़ एवं हेमा दरगड़ द्वारा रोटरी भवन प्रांगण में मरनोप्रांत देहदान का संकल्प लिया गया।

डॉक्टर राकेश रावत द्वारा सभी सदस्यों को देहदान संकल्प हेतु शपथ दिलवायी गयी तत्पश्चात पांचो संकल्प कर्ताओं को रोट्रेक्ट ड़ी.आर.आर सुरेंद्र जोशी, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटेरी विनय हर्ष, इनरव्हील अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सोनिया छीम्पा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रोट्रेक्ट सदस्यों में रोहित पचीसिया, मेहुल पुरोहित, मोहम्मद आरिफ़ भाटी, आकाश बेगानी, गौरव अग्रवाल, अनिरुध बिन्नानी, अक्षत झवर, नितिन चुरा, आशीष किराडु उपस्थित रहे।

विदित रहे कि रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर द्वारा समाज में ज्वलंत मुद्दों हेतु जाग्रति फैलाने की कड़ी में सदैव अपनी अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा हैं।


Share This News