ताजा खबरे
IMG 20250527 111414 3 बीकानेर में युवक-युवती पर हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

छतरगढ़ थाना क्षेत्र के एक युगल जोड़े पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर कर दियाग गया है। जानकारी के अनुसार सत्तासर गांव में रावला निवासी युवक रमेश कुमार और श्रीगंगानगर निवासी युवती ममता के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। मामला युवती को भेजे गए एक आपत्तिजनक मैसेज से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि यह मैसेज आरोपियों द्वारा भेजा गया था,जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। युवती की बहन सत्तासर गांव में रहती है। आरोप है कि बातचीत के बहाने आरोपियों ने दोनों को सत्तासर बुलाया और घर पहुंचते ही उन पर हमला कर दिया।घटना में छह लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छतरगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share This News