ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20250529 WA0013 शांति बाल निकेतन के होनहार विधार्थियों ने बाजी मारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के गंगाशहर स्थित शांति बाल निकेतन के होनहार विधार्थियों ने बाजी मारी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य लोकेश कुमार मोदी ने बताया कि 10 वी तथा 8 वीं का परिणाम सर्वोत्तम रहा। 10 में प्रवीण प्रजापत ने 95 % अंक हासिल किए। सभी मे डिस्टिंक्शन प्राप्त किये। विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग से ही विद्यार्थी सफलता की शिखर पर पहुंचता है।इस दौरान हुए कार्यक्रम में विद्यार्थी प्रवीण कुमार प्रजापत ने बताया कि मैंने शुरुआत से ही इस विद्यालय में अध्ययन किया है मैंने किसी अन्य विद्यालय या कोई अन्य संस्थान से कोचिंग नही ली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और स्टाफ ने जो मुझे दिशा दिखाई । उसी दिशा पर चलता गया जिसका परिणाम आप सभी के समक्ष है। विद्यालय द्वारा अतिरिक्त कक्षा भी लगाई जाती है जो बिल्कुल नि:शुल्क है और विद्यालय द्वारा समय-समय पर गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिससे विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास किया जा सके । इसी विद्यालय में मेरी बहन ने भी उच्चतम शिक्षा प्राप्त की है। विद्यार्थियों ने कहा कि सभी अभिभावकों को बच्चों के भविष्य के लिए इसी विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहिए। प्रधानाध्यापक ने सभी होनहार विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


Share This News