ताजा खबरे
चुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौत
IMG 20250515 194302 बीकानेर में भारत-पाक सीमा में दिखा ड्रॉन या कुछ और! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग में आज ड्रॉन नुमा वस्तु देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। भारत-पाक सीमा क्षेत्र अनूपगढ़ क्षेत्र के गांव 12 एक के पास वन विभाग की जमीन पर गुरुवार सुबह एक संदिग्ध ड्रोननुमा वस्तु देखी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने खेत में यह संदिग्ध वस्तु देखी और तत्काल अनूपगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएचओ ईश्वर जांगिड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बीएसएफ को भी अलर्ट किया गया। बीएसएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को घेर लिया और किसी भी व्यक्ति को उस स्थान के पास जाने से रोक दिया गया।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहन जांच शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके। संदिग्ध ड्रोन को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण के लिए भेजा जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह ड्रोन सीमा पार से भेजा गया है या फिर किसी सैन्य अभ्यास के दौरान गलती से यहां आ गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं।


Share This News