ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने जिला उद्योग केंद्र और जैन पीजी कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत 20.84, कुल मतदान 477789, मतदान हुआ 99591..जो सुबह 11 बजे तक 30 प्रतिशत पहुंचा। 12 बजे तक 35 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस बीच जिला कलेक्टर ने मतदान शुरुआत होने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्था को देखा और मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए पूरी प्रकिया की जाए।

1004722636 इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
1004722637 इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
1004722654 इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
1004722662 इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान

जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीकानेर विकास प्राधिकरण परिसर में स्थापित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में प्राप्त परिवादों की जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक क्वेरी का तत्काल निस्तारण किया जाए। नियंत्रण कक्ष पूर्ण मुस्तैद रहे।

इस दौरान नगर निगम की रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती रीना, बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव श्री हेमेन्द्र नागर, नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री एल डी पंवार आदि मौजूद रहे। इस बीच कुछ अच्छी तस्वीरे भी सामने आई। पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास मतदान कर उत्साहित दिखे। वार्ड 73 से दीपक पारीक व अनिल कल्ला आपस मे गले मिलते दिखे। पूर्व मन्त्री डॉ बी ड़ी कल्ला ने अपना मत डाला।

1004722702 1 इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
1004722746 इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News