ताजा खबरे
बीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो की खास बातेंचुनाव : वार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क जारीबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीबीकानेर में ‘महाराजा डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर हर्बी चैंपियनशिप’ का भव्य आगाजदाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव शुरूचुनाव :मोहता चौक में रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपीलचुनाव : मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को, अनुपस्थितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशचुनाव : साढ़ू भाइयों में कौन पड़ेगा भारी ?चुनाव : निर्दलीय व बागी बिगाड़ेंगे पार्टियों का ‘खेल’ ! मगर कठिन है महापौर की डगरदेशभर के प्रमुख समाचार* एक नज़र
IMG 20250404 100205 फ़िल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। खास अदा के लिए मशहूर भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। वे 87 साल के थे। उनकी देशभक्ति वाली फिल्मों ने हर किसी के मन में अलग जगह बनाई। ‘भारत कुमार’ के नाम से भी मशहूर हुए मनोज कुमार ने शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक्टर 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।

img 20250404 1002294856664662105522973 फ़िल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन Rajasthan News Portal देश

भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान के लिए बॉलीवुड उन्हें हमेशा याद करेगा। पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार का जाना भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज सुबह 3:30 बजे मनोज कुमार ने आखिरी सांस ली। वे पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल प्रबंधन ने ये जानकारी दी है। शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’, सहित अनेक कल्ट फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया।

24 जुलाई 1937 को हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी के रूप में जन्मे मनोज कुमार हिंदी सिनेमा में अपने काम और दमदार छवि के बल पर जाने गए। वो एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और इसकी झलक उन्होंने अपनी हर फिल्म में दिखाने की कोशिश की। हर किरदार में खुद को ढालने वाले मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति वाली फिल्मों के चलते ही भारत कुमार कहा जाने लगा। मनोज कुमार ने न सिर्फ देशभक्ति वाली फिल्मों में अभिनय किया बल्कि उन्होंने शानदार निर्देशन से भी दिल जीता है। ‘


Share This News