ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 27 सावधान : यूरोप के 22 देशों में फैला कोरोना नया स्ट्रेन Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। विश्व के अनेक देशों में कोरोना का तांडव जारी है। अकेले ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में अप्रैल के बाद मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा है। यहां एक हजार से अधिक मौत एक दिन में हुई हैं। ब्रिटेन में तीसरी बार लॉकडाउन लगा है।

यूरोप के 22 देशों में नया स्ट्रेन। यूरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया स्ट्रेन फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नया वायरस तेजी से फैल रहा है। फ्रांस में एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां के अस्पतालों पर मरीजों के भर्ती होने का दबाव बढ़ रहा है।

अमेरिका में तीन लाख 60 हजार से ज्यादा मौत। अमेरिका में अब तक तीन लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में बच्चों में भी तेजी से कोरोना फैला है। अब तक बीस लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 17 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच में तीन लाख से ज्यादा बच्चों में कोरोना के नए मामले पाए गए। बच्चों के बीच महामारी फैलने में 17 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है।

दक्षिण अफ्रीका को भारत से 15 लाख वैक्सीन डोज

दक्षिण अफ्रीका को भारत की सीरम इंस्टीट्यूट से जनवरी माह में दस लाख वैक्सीन के डोज मिलेंगे। उसके बाद पांच लाख डोज फरवरी में दिए जाएंगे।


Share This News