ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20201108 WA0084 नगर निगम जुटा विशेष सफाई अभियान में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। लालगढ़ रेलवे फाटक से लेकर पूगल रोड की और जाने वाली सड़क रामपुरा बाईपास पर लंबे समय से गन्दगी के ढेर और रेलवे ट्रेक के पास उगे जंगली कीकर क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे और इस सड़क से निकलना आम जन के लिए दूभर बना हुआ था। आज अलसुबह नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित निगम के सफाई कार्मिको और संसाधनों के साथ पूरे लाव लश्कर से मुख्य मार्गों, हाइवे और रामपूरा बाईपास पहुची और सफाई अभियान का आगाज़ किया और देखते ही देखते निगम कर्मचारियों द्वारा सड़क सफाई आरम्भ की गई तो तो जेसीबी द्वारा किंकर आदि झाड़ झंखाड़ को हटाया गया। वही मोहल्ले वासियों ने निगम के इस कार्य की प्रसंसा की और सामाजिक कार्यकर्ता लाल खा , हसन डीडवाना , गनपत तंवर , सूरज गुज्जर सहित सभी ने महापौर और निगम टीम का आभार व्यक्त किया ।

महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि नगर निगम बीकानेर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर संकल्पित है और स्वच्छ बीकानेर सुंदर बीकानेर की भावना से हर जगह सफाई अभियान चला रहा है वही आज रविवार को सभी मुख्य मार्ग, हाइवे और रामपुरा बाईपास सड़क जो आबादी क्षेत्र भी है इसकी हालत को देखते हुए इसे पूर्ण रूप से साफ करने का निर्णय लिया गया जिसमें सफाई कार्मिको द्वारा पूरे मनोबल से इस अभियान को किया जा रहा है वही महापौर ने आम जन से अपील करते कहा की निगम सफाई के लिए संकल्पित है पर आप सब का साथ अति आवश्यक है अतः आप सभी से अनुरोध है की निगम के स्वच्छ बीकानेर , सुंदर बीकानेर की परिकल्पना में आप सब सहयोग देवे और हम आप सब मिलकर अपने शहर बीकानेर को स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाये वही निगम द्वारा शहर ले सभी प्रमुख मार्गों और हाइवे पर सतत सफाई अभियान जारी रहेगा ।


Share This News