ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20230829 WA0328 मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा का मुक्ता प्रसाद में स्वागत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी मंगलवार को के बीकानेर दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। यहां अनेक लोगों ने मालाएं पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं विशेषाधिकारी शर्मा का आदर्श वाटिका पार्क, सेक्टर 14 , मुक्ता प्रसाद नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जयकिशन राजेरा ने साफा पहनाकर स्वागत किया। राज कुमार किराडू ने राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। ऋषि कुमार व्यास ने सरकार की उपलब्धियों बतायीं। इस दौरान लोकेश शर्मा ने कहा कि बीकानेर से उन्हें अपार स्नेह मिलता है। यहां के लोग जब भी बुलाते हैं, मैं आता हूं। उन्होंने राजस्थान सरकार की उपलब्धियों, फ्लेगशिप योजनाओं सबके साथ साझा किए। त्रिभुवन उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन दिया। साजिदा बानो ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं मंच का संचालन सरजीत सिंह ने किया। इस दौरान राजस्थान मोट्यार परिषद् के सदस्यों के साथ आदर्श वाटिका परिवार और सेक्टर 14 से सैकड़ों महिला शक्ति सहित युवा नौजवान मौजूद रहें।


Share This News