ताजा खबरे
जिला परिषद सदस्यों, प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली, जिला कलेक्टर सहित ये रहैदेश : बीजेपी ने प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कीबीकानेर जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी, कुल 41 वार्डमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 को
WhatsApp Image 2023 07 25 at 16.54.35 485x360 1 बीकानेर : बिजली गिरने से भेड़- बकरियों की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर जिले में मंगलवार को तेज बारिश में बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी सभी भेड़-बकरियां मर गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीकानेर जिले के कोलायत तहसील स्थित बीठनोक गांव की है। यहां मंगलवार सुबह से रूक-रूककर धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही है। इसी दौरान दोपहर अचानक तेज बिजली कड़की। कोई कुछ समझता उससे पहले गांव की रोही में एक पेड़ धधककर काला हो गया। देखते ही देखते पेड़ के नीचे खड़ी भेड़-बकरियों की मौत हो गई।

मौके पर सरपंच आसूसिंह, पूर्व सरपंच दुर्गाप्रसाद पुरोहित, नरेन्द्रसिंह भाटी सहित गांव के लोग पहुंच गए। इन लोगों ने पशुपालक विजयसिंह को ढाढस दिलाया। मौके से अधिकारियों-नेताओ को भी फोन किए। दुखी पशुपालक को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई।


Share This News