ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201021 204442 विनोद खन्ना की इस गलती से उनका करियर हुआ तबाह Rajasthan News Portal मुंबई
Share This News

Tp न्यूज। हिंदी सिनेमा के सबसे हैंडसम हीरो विनोद खन्ना की केवल एक गलती से उनका करियर ख़राब हो गया था। विनोद खन्ना की पर्सनालिटी के आगे अन्य नायक अपना जादू नहीं बिखेर पाते थे। बीकानेर में विनोद खन्ना कई बार आये। फिल्म क्षत्रीय और टेल मी ओ खुदा के दौरान उनके मैं नज़दीक रहा। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे बड़े-बड़े कलाकारों को भी पीछे छोड़ दिया था। बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था। कहते है समय हमेशा बदलता रहता है। उनके जीवन में अचानक एक ऐसा समय आ गया जब उनके हाथ से सब कुछ फिसलने लगा।उन्होंने अपना कैरियर अपने हाथों से बर्बाद कर दिया। विनोद खन्ना पर अचानक आध्यात्मिक होने का जुनून सवार हो गया। फिल्म इंडस्ट्री घर बार और धन दौलत छोड़कर वह सादा जीवन बिताने के लिए गुरु आचार्य के पास अमेरिका रहने चले गए. इस बात की जानकारी उन्होंने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस देकर बताई।वह अब फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी दौलत शोहरत छोड़कर दूर जा रहे हैं इसके बाद वह अमेरिका चले गए। परिवार वालों ने भी उनसे दूरी बना ली. विनोद खन्ना की पत्नी भी उनसे काफी दूर हो चुकी थी और उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई थी। 5 साल बाद वापस लौटे विनोद खन्ना को एहसास हुआ कि उन्होंने गलत फैसला लिया था। 5 साल बीत जाने के बाद वह वापस अपने देश लौट आए। लेकिन उनके वापस आने के बाद सब कुछ बदल चुका था। उनकी कमाई हुई दौलत शोहरत और पैसा सब कुछ उनके हाथ से जा चुका था। पत्नी गीतांजलि भी बहुत परेशान थी. विनोद खन्ना को ऑटो में भी यात्रा करनी पड़ी। खन्ना ने धीरे-धीरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में दोबारा अपना कदम जमाया वह निर्देशकों के घर के चक्कर लगाने लगे महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के साथ मिलकर उन्होंने फिर से फिल्म शुरू की।


Share This News