ताजा खबरे
IMG 20220910 WA0097 विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी राजस्थान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया गया है।प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित की अनुमति से महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आशा पारीक द्वारा जोन 1 बी राजस्थान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार करते हुए नीतु आचार्य को प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रमिला गौतम प्रदेश सचिव, लक्ष्मी कश्यप को प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है वहीं बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष शिवरतन शर्मा की अनुशंसा से महिला प्रकोष्ठ बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष सीमा मिश्रा तथा नागौर शहर जिलाध्यक्ष पदम सारस्वत की अनुशंसा से शकुन्तला जोशी को महिला प्रकोष्ठ नागौर शहर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवमनोनीत पदाधिकारियों को विप्र फाउंडेशन मुख्यालय पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, शहर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश सारस्वत, जिला सचिव मनोज पारीक, मजदूर प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप हर्ष, प्रदेश महामंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, सविता पुरोहित द्वारा मनोनयन पत्र सौंपे गये।
जोन 1 बी राजस्थान प्रदेश महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी में नव दायित्वान कार्यकर्ताओं के मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जोन-1 बी राजस्थान प्रभारी दीपक पारीक, प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत, प्रदेश कोषाध्यक्ष धनसुख तावनियां, शहर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक, सामाजिक समरसता प्रकोष्ठ बीकानेर जिलाध्यक्ष जगदीश सोलंकी, अशोक चांवरिया तथा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू पारीक, अनुराधा आचार्य तथा शहर जिलाध्यक्ष यशोदा पारीक द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।


Share This News