ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201001 WA0141 सादगी से मनाया पीसीसी चीफ डोटासरा का जन्मदिन Rajasthan News Portal जयपुर, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन शहर जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा सादगी पूर्वक मनाते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर सैटेलाइट अस्पताल स्थित इंदिरा रसोई मे गरीब व असहाय लोगो को भोजन कराया गया व गजनेर रोड पर मास्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव ज़िया उर रहमान आरिफ ने लोगो को सोशल डिस्टनसिंग की पालना करने, मास्क लगाए रखने सहित कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक निर्देशो की पालना के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, डीसीसी महासचिव ललित तेजस्वी, डीसीसी सचिव रवि पुरोहित व शिव गहलोत उपस्थित रहे।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पर बीकानेर के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर चौधरी भीमसेन बाल उद्यान में पौधा लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की गई राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गजेंद्रसिंह सांखला ने कहा कि कल के चलते हुए हम यहां पौधारोपण कर राजस्थान के और भारत के लोगों एक संदेश देना चाहते हैं कि पर्यावरण बहुत जरूरी है और हम सब गोविंद सिंह जी डोटासरा के लंबी उम्र व स्वस्थ की कामना करते हैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोकर ने बताया कि हम आज हमारे प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन एक पर्यावरण के रूप में मनाना चाहते हैं आईटी सेल के संयोजक जयदीप सिंह जावा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर हमने पौधारोपण किया है।
आज के पौधरोपण में सचिव अब्दुल रहमान लोदरा, विशाल बेनीवाल, एसटी अध्य्क्ष गोर्धनलाल मीणा, हंसराज बिश्नोई, गोपालराम कूकना, रूपाराम, मुकेश मारू, हनुमान सहित अन्य ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

IMG 20201001 WA0116 सादगी से मनाया पीसीसी चीफ डोटासरा का जन्मदिन Rajasthan News Portal जयपुर, बीकानेर अपडेट

Share This News