ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20200827 013310 1 लूट की दो बड़ी वारदातों से हिला बीकानेर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज लूट की दो बड़ी वारदातों ने बीकानेर को हिलाकर रख दिया है। अपराधों के हौंसले बुलंदगी पर है। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यापारी के घर पर फायर होने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । मुक्ता प्रसाद कॉलोनी स्थित सेक्टर नं 2 में स्थित मनीष सोनी के घर में स्थित छगनलाल ज्वैलर्स एंड संस पर मोटरसाईकिल पर आएं तीन नकाबपोश युवकों ने दुकान में लूट की कोशिश का प्रयास किया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन लुटेरों ने जैसे ही दुकान में घुसने का प्रयास किया तो दुकान में बैठे एक युवक ने अंदर से कांच का गेट बंद कर लिया। उसके बाद लुटेरे पिस्तौल से उस कांच के गेट को तोड़ते हुए दुकान के अंदर घुस गए, जहां दुकान के अंदर बैठा युवक इन लुटेरों से भिड़ गया। शोर-शराबा होता देख लुटेरे पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गए। अचानक हुई इस वारदात के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फायरिंग नहीं की थी।
      दूसरी वारदात जेएनवी कॉलोनी के साइंस पार्क के पास स्थित मातारानी ज्वैलर्स पर लूट हुई है। बताया जा रहा है कि चार नकाबपोश युवक दुकान में घुसे और संचालक के साथ मारपीट की कर सोने-चांदी के आभूषण लूट कर ले गए। लूटेरों ने बंदूक से फायर भी की थी। इस वारदात में दुकानदार को चोटें आने के समाचार भी मिल रहे है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मौका मुआयना कर रही है। शहर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है।


Share This News