








Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के नोखा में एनएच-62 पर तिरुपति नगर के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मोहनपुरा निवासी 23 वर्षीय परिवादी मनोज नायकने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 16 नवंबर को शाम करीब 6 बजे उसका भाई नागौर रोड से बाजार की तरफ जा रहा था।इसी दौरान जीजे 06 आरसी 9140 नंबर की गाड़ी के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवादी की रिपोर्ट पर नोखा पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीकानेर जिले में ही सेरूणा थाना क्षेत्र में दूध की पिकअप ने बैक लेते समय युवक को टक्कर मार दी।जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।किसमंदसर गांव में रविवार सुबह पूनरासर रोड पर पिकअप से टक्कर लगने के बाद घायल हुए युवक की पीबीएम में इलाज के दौरान मौत हो गई। सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद के अनुसार 36 वर्षीय जेठाराम जाट निवासी बींझासर समंदसर में दूध तौलकर ले रहा था। इसी दौरान दूध लेकर खड़ी पिकअप के चालक ने गाड़ी पीछे लेते समय उसे टक्कर मार दी। हादसे में जेठाराम नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन घायल जेठाराम को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उसकी मौत हो गई।






मृतक के छोटे भाई ओंकारराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई समंदसर में अपने मामा भारूराम के यहां बॉयलर में काम करता था।आरोप है कि पिकअप चालक जयनारायण ने लापरवाही और गफलत से वाहन चलाते हुए यह हादसा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को सौंपी है।