








Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत राष्ट्र चिंतन एवं बौद्धिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विजय आचार्य ने अपने उद्बोधन में लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उनके विचारों से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।






भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, एडवोकेट कौशल शर्मा, किशन चौधरी, अंकुश चोपड़ा, चतुर्भुज सारस्वत एवं लक्ष्मण मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा लोकतंत्र, राष्ट्रहित और संगठनात्मक दायित्वों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। रमजान अब्बासी, कौशल शर्मा, चतुर्भुज सारस्वत, किशन चौधरी, अंकुश चोपड़ा, विनोद करोल, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, आशा आचार्य, हुलास भाटी, मुकेश बन, रघुवीर प्रजापत एवं दिनेश भटनागर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।