ताजा खबरे
IMG 20261118 203002 बीकानेर विकास मंच ने महापुरुषों को माल्यार्पण कर लिया विकास का संकल्प Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर विकास मंच द्वारा शहर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं बीकानेर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विधिवत कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जूनागढ़ स्थित श्री जूनागढ़ गणेश जी के माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात बीकानेर के संस्थापक राव बीका जी, बीकानेर में गंग नहर लाने वाले महाराजा गंगा सिंह जी, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी तथा समाजसेवी एवं साहित्यकार मुरलीधर व्यास जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मंच के संयोजक विजय कोचर ने कहा कि बीकानेर विकास मंच का गठन शहर के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए किया गया है।

सभी सदस्यों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित होकर बीकानेर को स्वच्छ, सुंदर और विकास का मॉडल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से संवाद किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष भी किया जाएगा। मंच की प्राथमिकता राव बीकाजी की प्रतिमा तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनवाने तथा शहर की अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी सीढ़ियों की व्यवस्था करवाने की रहेगी।

बीकानेर के जनप्रतिनिधियों और शासन में बैठे अधिकारियों को जनता कार्यकर्त्ता का फोन नहीं उठाने पर जवाब माँगा जायेगा! संतोष बांठिया और दिनेश काकड़ा को मंच के आर्थिक मामलो और कोष संबंधी जिम्मेदारी दी गई

मंच के समन्वयक सूरजमल सिंह नीमराणा ने कहा कि राव बीकाजी ने व्यंग्य को सकारात्मक रूप से लेते हुए बीकानेर नगर बसाकर अपनी दूरदृष्टि और संकल्प का परिचय दिया था।
सेवानिवृत्त एसपी नरसिंह भाटी ने महाराजा गंगा सिंह जी के दूरदर्शी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गंग नहर, पीबीएम अस्पताल सहित चिकित्सा, शिक्षा एवं जनहित से जुड़े अनेक कार्यों के लिए दूरदृष्टि के साथ योजनाएं बनाई थीं।
मुकेश जोशी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि महापुरुष किसी जाति या समुदाय विशेष तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समूचे समाज के होते हैं। डॉ. अंबेडकर जी ने स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश के विकास की नींव मजबूत की। बीकानेर विकास मंच भी सभी समुदायों को साथ लेकर जनहित में कार्य करेगा।
कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ने जननेता मुरलीधर व्यास जी के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि वे सदैव आमजन की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहे। उनकी निर्भीकता, जनसेवा और सहजता आज भी प्रेरणादायी है।
मातृशक्ति अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया ने बीकानेर रेलवे जंक्शन के बाहर स्थापित तिरंगे को पुनः लगाने की मांग उठाते हुए कहा कि इस संबंध में कई बार प्रशासन से आग्रह एवं ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है।

कार्यक्रम में संयोजक विजय कोचर, समन्वयक सूरजमल सिंह नीमराणा, संचालन समिति अध्यक्ष संतोष बांठिया, मातृशक्ति प्रमुख कामिनी भोजक, मुकेश जोशी, नरसिंह भाटी, रामेश्वर सोनी साधक, राजकुमार भाटिया, श्याम पारीक, आनंद जोशी, अनूप गहलोत, भंवर पुरोहित, ओम सोनगरा, शिवलाल तेजी, पारस तेजी, जसोदा गहलोत, सूरज राठौड़, शिव दाधीच, दिनेश काकड़ा, मालचंद जोशी, अमित सिंह पड़िहार, जितेंद्र सिंह खींवसर, भवानी सुथार, हनुमान सिंह चावड़ा, दिलीप सिंह पंवार, महेंद्र जोशी, सुनीता जी, नरेंद्र सिंह सयानी, गोपाल सिंह नाथावत, कुशल सिंह, प्रेम सिंह राठौड़, देवी सिंह पंवार, हरि सिंह भाटी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने बीकानेर के विकास एवं जनसेवा के लिए अपना समय और योगदान समर्पित करने का संकल्प लिया धन्यवाद त्रिलोक सिंह चौहान द्वारा दिया गया।


Share This News