








Thar पोस्ट। राजस्थान के ग्रामीण अंचलों में चुनावी गहमागहमी है। राज्य के 3,747 ग्राम पंचायतों में मतदान: राजस्थान पंचायत चुनाव के अंतिम और चौथे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हो रहा है। *सरपंच और वार्ड पंच: इस चरण में 3,747 सरपंच और 33,885 वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जा* रहे हैं, और मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। मंगलवार को उपसरपंच का चुनाव होगा।






मौसम और तापमान में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ का असर: पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आया है और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रात की सर्दी बढ़ने के आसार हैं। 25 नंवबर से सर्दी के तेवर तीखे होंगे।
*राजधानी दिल्ली और एनसीआर का प्रदूषण:* दिल्ली की हवा फिर से बेहद जहरीली हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI कई इलाकों में 400 के पार पहुंच गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रदूषण पर सख्ती बरतते हुए 191 उद्योगों को 24 घंटे के भीतर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
पीएम मोदी का बयान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि नक्सली हिंसा से सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हुआ है और सरकार ने इसका खात्मा किया है।
*बुलंदशहर एनकाउंटर* : बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में 7 नवंबर को हुई एक बच्ची की हत्या के मामले में 25 हजार के इनामी आरोपी रवि को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जिसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
*तरनतारन* में बस हादसा: पंजाब के तरनतारन में तीर्थयात्रा योजना की दो बसों की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद मानवाधिकार आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव को समन जारी किया है
*दिल्ली-मेरठ और रेलवे अपडेट दिल्ली-मेरठ रैपिडएक्स नमो* भारत कॉरिडोर पर आज से 8 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे सफर 50 मिनट से भी कम समय में पूरा होगा।
*बैंकिंग सेवाएं:* छठ महापर्व के चलते आज बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
*छठ पूजा का समापन
उगते सूर्य को अर्घ्य:* चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज समापन है। जयपुर के आमेर स्थित मावठा लेक समेत विभिन्न जलाशयों पर सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
रेलवे से जुड़ी राहत: पूजा स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े: त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं, जिससे राजस्थान से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।