ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 17 जूनागढ़ किले के सामने के तीन मंदिरों में चोरी की वारदात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के जूनागढ़ किले के सामने स्थित तीन मंदिरों को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। देर रात अज्ञात बदमाशों ने संतोषी माता, हनुमानजी और अंजनी माता मंदिर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस में रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने मंदिरों के ताले तोड़कर नकदी, चांदी के छत्र, सोने की नथ और अन्य कीमती आभूषणों पर हाथ साफ किया। जब पुजारी विमल गौतम नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। वहां टूटे हुए ताले और अस्त-व्यस्त पड़ा सामान देखकर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल सदर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी और घटना की लिखित रिपोर्ट दी।


Share This News