








Thar पोस्ट न्यूज। श्री गंगा जुबली पिंजरा पोल गौशाला में भव्य ‘गोसेवा भक्ति महोत्सव’ का आयोजन 5 नवंबर को

















बीकानेर। बीकानेर में गुरुवार 5 नवंबर को श्री गंगा जुबली पिंजरा पोल गौशाला में भव्य ‘गोसेवा भक्ति महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। गौ माता भक्त श्री देवकिशन चांडक “देवश्री” का जन्मदिन और सम्मान:
यह महोत्सव श्री देवकिशन चांडक “देवश्री” (जो ‘सेवा से इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ दर्ज से सम्मानित हैं) के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार, 5 नवम्बर 2026 समय: प्रातः 8:55 बजे से इसका समय है। गौशाला प्रबंधन और आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं व गौ-भक्तों से इस पावन ‘गोसेवा भक्ति महोत्सव’ में अवश्य पधारने की अपील की गई है। इसके साथ ही यह भी संदेश दिया गया है कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, नवनिर्मित मकान-दुकान, नई गाड़ी के मुहूर्त, पुण्यतिथि आदि शुभ अवसरों को शून्य खर्च पर गौशाला में गौ-भक्ति के साथ मनाएं।
मरुधरा की एकमात्र ऐसी गौ-शाला, जिसके साथ देश-विदेश के अनेक राज्यों से जुड़े हजारों परिवार पुण्यमयी गौ-भक्ति से जुड़े हुए हैं, वहां एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। बीकानेर स्थित श्री गंगा जुबली पिंजरा पोल गौशाला में ‘गोसेवा भक्ति महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।
विशेष आकर्षण और गतिविधियाँ:
चार वर्षों की सफल यात्रा: यह गौशाला अपने चार वर्ष पूर्ण कर पंचम वर्ष में प्रवेश कर रही है। नित्य भोग और अनुष्ठान: पिछले लगातार 4 वर्षों से प्रतिदिन यहाँ 14 क्विंटल लापसी का भोग लगाया जाता है।
धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम: इस पावन स्थल पर साधु-संतों का आगमन, भजन कीर्तन, छोटे-छोटे नन्हे बच्चों व गौभक्तों की उपस्थिति में प्रतिदिन “गो आरती” का आयोजन किया जाता है।
