ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 7 देश : रिटायर्ड IAS अधिकारी की घर में ही गला रेत कर हत्या Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश मे अपराध तेज़ी से बढ़ रहे है। भोपाल में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जिस वक्त ये घटना घटी, उस वक्त उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही  रिटायर्ड IAS अधिकारी की उम्र 70 साल थी। पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली।

यह सनसनीखेज वारदात रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर की है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को भोपाल में 70 साल के रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल अपने घर में मृत पाए गए; उनका गला कटा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे। उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थीं और इधर किसी ने उनका गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में शक की पहली सुई घर के नौकर पर जा रही है। नए नौकर को 2 दिन पहले ही काम पर रखा गया था। घटना के बाद से नौकर लापता है और उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है। घटना के बाद मौके पर तमाम बड़े अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। 


Share This News