ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 6 कांग्रेस नेता आपस में भिड़े, प्रदेश सह प्रभारी के सामने तनातनी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज नरेंद्र भवन के बाहर कांग्रेस नेता आपस में उलझ गए। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल में हुई कहासुनी।
कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी चिरंजीव राव के सामने ही भिड़े दोनों। इस दौरान पूर्व मंत्री मेघवाल गोविंदराम ने शहर कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल पर कांग्रेस के कार्यक्रमों और प्रदर्शन में नहीं बुलाने और जानकारी नहीं देने का लगाए आरोप।

प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल ने प्रभारी चिरंजीव राव के सामने मदन मेघवाल की मौजूदगी में की थी उनकी शिकायत, कार्यक्रमों में नहीं बुलाने की बात।

मदन मेघवाल द्वारा राव के सामने गोविंद मेघवाल को आप मुझे अध्यक्ष मानते ही कहां हो, मेरी बेइज्ज़ती करते रहते हो…. कहने तक की बात आई सामने।
हालांकि मामले को ज्यादा आगे बढ़ने से पहले से प्रभारी राव ने मामला करवाया शांत। आपको बतादे की नरेंद्र भवन से एयरपोर्ट जाते समय के दौरान हुआ विवाद।


Share This News