ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 7 नीले ड्रम हत्याकांड में 30 सितंबर कल आएगा कोर्ट का फैसला, दिन-रात पूजा कर रही मुस्कान Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश के सबसे जघन्य हत्याकांड में से एक मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में करीब 13 महीने चली अदालती कार्रवाई के बाद अब फैसले की घड़ी कुछ घंटे बाद आ रही है, जिला अदालत मेरठ में पति की कातिल पत्नी मुस्कान को 30 सितंबर में फैसला सुनाया जाएगा। इस जघन्य हत्याकांड मामले की सुनवाई के दौरान 126 पेशियां हुईं और अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। फैसले से पहले मेरठ जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी सुबह-शाम पूजा-अर्चना कर रही है। दूसरी तरफ सौरभ के परिजन भी फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस और अभियोजन के अनुसार, मुस्कान ने वर्ष 2016 में इंदिरानगर निवासी सौरभ राजपूत से प्रेम विवाह किया था। वर्ष 2019 में दोनों की एक बेटी हुई। सौरभ काम के सिलसिले में विदेश में रह रहा था। इसी दौरान मुस्कान की मुलाकात अपने सहपाठी साहिल से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। अभियोजन का दावा है कि इसी वजह से सौरभ और मुस्कान के बीच विवाद होने लगे। सौरभ मर्चेंट नेवी में काम करता था और बाद में लंदन चला गया था। उसके वापस लौटने के बाद दंपती के बीच संबंधों को लेकर विवाद और गहरा गया।

पुलिस के अनुसार, 3 मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या की गई। इसके बाद शव को तीन हिस्सों में काटकर नीले ड्रम में रखा गया और सीमेंट से बंद कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।


Share This News