ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 7 दिल्ली : 4 महीने हवा जहरीली! किसे मिलेगा वर्क फ्रॉम होम ? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश की राजधानी दिल्ली में आगामी चार माह तक रहने वाले भीषण प्रदूषण से बचाव की तैयारी शुरू की गई है। दिल्ली में काम करने वाले कर्मचारियों को चार महीने तक वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मिलने जा रही है. दिल्ली सरकार की तरफ से प्रदूषण से निपटने और बचाव के लिए प्लान तैयार किया गया है, जिसमें बताया गया है कि नवंबर से लेकर फरवरी तक दिल्ली में तमाम दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा. इसके अलावा दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले सभी दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे. इसी तरह दिल्ली सरकार के तमाम दफ्तरों में भी ड्यूटी टाइम में बदलाव किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली में किन कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने की सुविधा मिलेगी. 

जानकारी के अनुसार प्रदूषण से निपटने के लिए और लोगों को इस खतरनाक हवा से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने इस बार प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में ये नियम लागू करने की बात कही है. दिल्ली सरकार ने जो प्लान तैयार किया है, उसमें 50% वर्क फ्रॉम होम का नियम सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों पर लागू होगा और 1 नवंबर से लेकर 28 फरवरी तक इन नियमों को फॉलो करना होगा.

दिल्ली में सर्दियां आते ही जहरीली हवा का स्तर भी बढ़ने लगता है. इससे निपटने के लिए GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू होता है. पॉल्यूशन के लेवल को देखते हुए इसका स्तर भी बढ़ता जाता है और तमाम तरह के कंस्ट्रक्शन और पुराने डीजल वाहनों की एंट्री तक रोक दी जाती है. इस बार सरकार ने ग्रैप लागू होने से पहले ही तमाम तरह के नियमों का ऐलान कर दिया है. 


Share This News