ताजा खबरे
SAVE 20260928 201825 सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति ने महफ़िल लूटी, प्रसिद्ध फनकारों की दिलकश प्रस्तुति Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अप्रतिम इवेंट्स द्वारा आयोजित सुपर मेलोडी शो रविवार को रवीन्द्र रंगमंच में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष डीसी सुराणा मुख्य अतिथि एन डी रंगा, अति विशिष्ट अतिथि अरुण अग्रवाल, इंजीनियर दीपक बंसल. सुनीता जुनेजा, डॉ बी के बिनावरा, डॉ अशोक ओझा, मनोज बजाज, राजेश मुंजाल नोखा से आए उद्योगपति कैलाश झंवर, नंदकिशोर भूंड आदि ने मां सरस्वती की चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया। अप्रतिम क्लब के पुरुष व महिला सदस्यों द्वारा सामूहिक भजन की प्रस्तुति दी गई।

अप्रतिम इवेंट्स का यह 25 वां शो था। मुंबई के सुप्रसिद्ध गायकों व मुंबई के ही लाइव आर्केस्ट्रा पर यह कार्यक्रम हुआ। मुंबई की लोकप्रिय सिंगर जोड़ी राणा चटर्जी और संगीता मेलेकर द्वारा एकल व युगल गीतों पर श्रोता झूम उठे।

1004810654 सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति ने महफ़िल लूटी, प्रसिद्ध फनकारों की दिलकश प्रस्तुति Rajasthan News Portal देश

श्रृंगार और विरह के भावों से सराबोर संगीता मेलेकर द्वारा गाए गीत “रसिक बलमा ‘और “मेरा दिल यह पुकारे आजा ‘ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया! पड़ोसन फिल्म के गीत ‘एक चतुर नार’ पर राणा चटर्जी ने श्रोताओं की खूब वाह- वाह लूटी । रंगमंच के बाहर बरसात की झड़ी लगी हुई थी और अंदर गीत चल रहा था ‘रिमझिम के गीत सावन गाए ‘ राणा चटर्जी और संगीता मेलेकर द्वारा गाए इस गीत ने श्रोताओं को अंदर तक भिगो दिया।

1004810656 सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति ने महफ़िल लूटी, प्रसिद्ध फनकारों की दिलकश प्रस्तुति Rajasthan News Portal देश

देर रात तक चले और खचाखच भरे ऑडिटोरियम में श्रोताओं ने राणा चटर्जी संगीता मेलेकर द्वारा गाए मधुर गीतों का भरपूर आनंद लिया । संगीता राणा के फैन उनके गाने सुनने के लिए अहमदाबाद जयपुर जोधपुर और जैसलमेर से बीकानेर आए थे! मुंबई से आई RJ सोनाली पाठक ने मंच संचालन किया।

स्वागत समिति प्रमुख इं जावेद मिर्जा सहित डॉ के आर मीना, डॉ शमीन्द्र सक्सेना दलजीत सिंह अयोध्या प्रसाद शर्मा यशपाल नागपाल विवेकानंद आर्य सुरेश कुमार जोशी और रेणु वर्मा उर्मिला शर्मा लक्ष्मी मीना आदि ने मुंबई से आए हुए कलाकारों व अतिथियों का स्वागत किया! विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित डा मेघना शर्मा, अलका डोली पाठक, सुनीता जुनेजा डॉ मीना आसोपा डॉ सुषमा बिस्सा, ममता सिंह आदि ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में व अंत में संजय पुरोहित ने मंच संचालन किया।

साउंड की तकनीकी जानकारी रखने वाले मुकेश गुप्ता ने कार्यक्रम को और उत्कृष्टता प्रदान की अंत में आभार प्रदर्शन मुनीन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री ने किया।


Share This News